अर्जुंदा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा के नवगठित जन भागीदारी अध्यक्ष सूर्यकांत गजेंद्र और विश्वास गुप्ता ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता से मुलाकात की ।
प्राचार्य ने अध्यक्ष का बुके और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और उन्हें जन भागीदारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य और अध्यक्ष ने महाविद्यालय विकास संबंधित मुद्दों एवं समिति गठन के विषय में बातें की ।
नवगठित जन भागीदारी अध्यक्ष ने की प्राचार्य से मुलाकात
