DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय अर्जुंदा में एंटी रैगिंग से संबंधित दिए गए निर्देश

डीबी डिजिटल मीडिया अर्जुंदा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा की एंटी रैगिंग समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय के सभी संकाय की कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं को एंटी रैगिंग( रैगिंग रोकथाम )के लिए निर्देश दिए और बताया कि किसी भी छात्र को रैगिंग जैसे कृत्य में संलिप्त नहीं होना है और किसी नवप्रवेशित छात्र का रैगिंग नहीं करना है यदि कोई रैगिंग करता है तो उसकी शिकायत एंटी रैगिंग समिति के अध्यक्ष या उसके किसी भी सदस्य से कर सकते हैं और एंटी रैगिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि रैगिंग एक दंडनीय अपराध है और सभी छात्रों को ना किसी की रैगिंग करना है ना ही रैगिंग को सहना है। इस अवसर पर एंटी रैगिंग समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार प्रजापति और सदस्य गण में मोहित साव , कुलेश चंद्राकर, प्रभा शर्मा ,प्रभा यादव, राजकुमारी गजपाल उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page