DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यशवंत जैन के प्रदेश भाजपा महामंत्री बनने के साथ जन्मदिन की जश्न में डूबा बालोद शहर

भव्य रुप में निकला जुलूस,भाजपाइयों में दिखी खुशी की लहर

नियुक्त नए पदाधिकारियों को भाजपा जिला कार्यालय में भी किया गया सम्मानित

शहर में 7 बुलडोजर में सवार होकर नारेबाजी के साथ निकले भाजपाई

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद । बालोद शहर से लेकर जुंगेरा भाजपा जिला कार्यालय तक शुक्रवार को भाजपायों के जश्न का माहौल देखने को मिला। अवसर था हाल ही में भाजपा के प्रदेश महामंत्री बने बालोद के दिग्गज नेता यशवंत जैन के जन्मदिन और उनकी नियुक्ति का उत्सव मनाना। भव्य रूप में पहली बार 7 बुलडोजर में सवार होकर भाजपाई नारेबाजी के साथ इस जश्न में शामिल हुए। जगह-जगह पर यशवंत जैन को लड्डू और पौधों से तौलकर लोगों ने खुशियां मनाई। वे जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख और अन्य वरिष्ठ नेताओं साथ जिप्सी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। कई जगह पैदल चलते उन्होंने लोगों से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स,व्यापारी संघ, राइस मिल एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठन के लोगों और महिलाओं द्वारा उनका तिलक वंदन कर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। उनके निवास स्थल पर जमकर आतिशबाजी हुई परिवार के लोगों द्वारा उनकी आरती उतार कर मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया । साथ ही शहर वासियों के बीचो-बीच उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। बालोद शहर शुक्रवार को पूरी तरह भाजपामय नजर आया। पहली बार इस तरह से बुलडोजर पर सवार होकर रैली निकाली गई थी।

जन्मदिन के दिन हुआ ऐतिहासिक आयोजन

नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के प्रथम नगर आगमन पर जिले भर के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। संयोगवश आज उनका जन्मदिन भी था, जिससे यह दिन पूरे बालोद के लिए दोहरे उत्सव में परिवर्तित हो गया। श्री जैन जैसे ही अपने गृह नगर बालोद पहुंचे, पूरा शहर बैनर, पोस्टर और भाजपा के झंडों से सजाया गया। घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, हलधरनाथ योगी चौक, मधु चौक सहित पूरे नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से, नारियल, लड्डू और पौधों से तोलकर अभिनंदन किया। इस ऐतिहासिक दिन को विशेष बनाने के लिए भाजपा के साथ-साथ सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने भी भरपूर योगदान दिया। पूरे जिले से आए कार्यकर्ताओं के उत्साह ने आयोजन को गौरवशाली बना दिया। भाजपा के 17 मंडलों से गाजे-बाजे के साथ बाइक रैली निकाली गई जो स्कूल मैदान से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए जिला कार्यालय पहुंची। वहां श्री जैन का पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।श्री यशवंत जैन के व्यक्तित्व और उनके समर्पित कार्यों की झलक बालोद में देखने को मिली। यह दिन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भाजपा संगठन के लिए गौरव और प्रेरणा का दिन बन गया।

नव नियुक्त पदाधिकारियो का हुआ सम्मान

वही नगर भ्रमण के बाद भाजपाइयों का काफिला जुंगेरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। जहां पर हाल ही में नियुक्त हुए पदाधिकारियो का सम्मान किया गया। इस दौरान यशवंत जैन को प्रदेश भाजपा महामंत्री बनाए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तो वही प्रदेश प्रवक्ता भाजपा देवलाल ठाकुर और अन्य जिला स्तर के नियुक्त पदाधिकारियो को भाजपा दुपट्टा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये प्रमुख रहे मौजूद

स्वागत समारोह में तीनों विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे, जिसमें -प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख , पवन साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू , पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला,राजा दीवान, शाहिद खान,महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव,सौरभ लूनिया, उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकर, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर ,पवन सोनबरसा ,कांति सोनेश्वरी, मंत्री सुरेंद्र देशमुख, सोमेश्वरी ,प्रेम साहू चंद्र लता साहू ,पूजा मोंटी यादव, निशा योगी ,कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे ,सह कोषाध्यक्ष मनीष, प्रवक्ता जितेंद्र साहू , किशोरी साहू, देवेन्द्र जयसवाल,कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, पुष्पेंद्र चंद्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, तोरण लाल साहू, कमलेश सोनी,प्रमोद जैन, प्रदीप साहू, मोहंतीन बाई चौरका, कुंती बाई देवांगन ,लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, श्रीमती सरस्वती टेमरिया , श्रीमती कांति सोनबरसा, मुकेश कौडो ,पुरुषोत्तम चंद्राकर, लक्ष्मी अशोक साहू, प्रभा नायक, चुन्नी मानकर, चंद्रिका गंजीर ,तेजराम साहू, दिनेश सिंह, भोलाराम नेताम ,नीतीश मोंटी यादव, मनोज दुबे, विजय सोनकर, कुंती सिन्हा ,संजीव मानकर, राजू रावटे ,नेहा उपाध्याय, भाजपा मंडल जुंगेरा अध्यक्ष अरुण साहू एवं जिले से आए समस्त पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता इस अभिनंदन के ऐतिहासिक आयोजन में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page