DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिंद सेना प्रदेश मुख्य संयोजक ने ज्ञापन के माध्यम से खोली जिला अस्पताल बालोद में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पोल, दिया विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन

बालोद। गुरुवार को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन देते हुए जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और हो रही लापरवाही की पोल खोल दी।

उनके आवेदन को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने विभाग के अधिकारी को कहा कि बैठक लूंगा तो इस आवेदन पर विशेष चर्चा होगी और जो भी समस्याएं और शिकायते हैं,उनका समाधान किया जाएगा। इस ज्ञापन में जिला अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही और समस्याओं का जिक्र किया गया है। जिसमें मांग के साथ शिकायत भी की गई है कि सोनोग्राफी सुविधा जो 12 बजे तक ही चालू रहता है, उसे शाम तक चलाया जाए। एक्स-रे में विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाए। पंजीयन के लिए परिवार व परिजन को (OPD) में पर्ची के लिए भटकना पड़ता है
इसकी व्यवस्था को सुगम किया जाए। जिला अस्पताल में नर्सिंग कालेज के विद्यार्थियों के भरोसे मरीजों का चेकअप हो रहा है और उनके द्वारा रोजाना मरीजों की देखभाल किया जा रहा है। दूसरी ओर अस्पताल के स्टाफ नर्स और अन्य अपने चेंबर में बैठकर मोबाईल में व्यस्त रहते हैं जो कि दिखावे के लिए ही हैं एवं उनका व्यवहार मरीजों एवं उनके परिजनों के प्रति ठीक नहीं है। जिला अस्पताल में महीनों से तैयार पड़े बर्न यूनिट इकाई जो धूल खा रही है उसे तत्काल प्रभाव से चालू किया जाए व विशेषज्ञों की भर्ती किया जाए। जिला अस्पताल में पदस्थ सफाई कर्मचारियों का मेहताना बढ़ाया जाए। जिला अस्पताल में कैटिन की सुविधा प्रदान की जाए जिससे कि मरीजों एवं उनके परिजनों को सुविधा का लाभ मिल सके। जिला अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध नहीं होती जिससे मरीजों को बाहर से दवाई खरीदना पड़ता है। सभी दवाई अस्पताल में उपलब्ध करायी जाए। जिला अस्पताल में डॉक्टर अपने चेंबर पर नहीं रहते जिस वजह से मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ता है एवं कई मरीज बाहर ईलाज करने मजबूर होते हैं। जिससे मरीजों को आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव है जल्द से जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए।उपरोक्त ज्वलंत समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की गई ताकि मरीजों को हो रही असुविधा से बचा जा सके।

You cannot copy content of this page