DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खैरा में खरखरा नदी नहाने गये युवक पर प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को देवरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, एएसपी मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, डीएसपी अजाक बालोद बोनिफास एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी देवरी राकेश ठाकुर के नेतृत्व थाना स्तर पर टीम गठित कर हत्या के प्रयास के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है । घायल चेतन कुमार ठाकुर को आरोपीगण अंकालु सिन्हा, यशवंत सिन्हा, दानेश्वर निषाद सभी निवासी खैरा के द्वारा पुराने रंजीश की बात को लेकर एक राय होकर रास्ता रोककर गाली गुप्तार देते हुये तथा जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का एवं पास में रखे लकड़ी के डण्डा से हाथ, पैर, सिर में मारपीट कर चोंट पहुंचाया था। आरोपियों के विरुद्ध संकलित व उपलब्ध साक्ष्यों से आरोपीगणो द्वारा अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से गुरुवार को गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय जुर्म का होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) बोनिफास एक्का, निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी देवरी, सउनि गौकरण भण्डारी थाना देवरी, प्रआर प्रेमसागर कवंर, आर.संतोष खुटेल, आर. दिलीप बर्मन, आर. सुरेश प्रीतम, म.आर. खुशबु सिंह का विशेष योगदान रहा ।

You cannot copy content of this page