DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरूर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत अभिनंदन, आहता निर्माण को लेकर तत्काल दी 18 लाख की स्वीकृति, पीएचसी को एक एंबुलेंस भी मिलेगा

डीबी डिजिटल मीडिया गुरुर। गुरूर ब्लॉक के ग्राम पुरूर में बालोद जिले के प्रवास पर आए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पुरूर आगमन पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई तरह की समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मंत्री ने जायजा भी लिया। इस दौरान खासकर आहता निर्माण को लेकर आई मांगों पर मंत्री ने तत्काल 18 लाख रुपए की स्वीकृति देने की घोषणा की। साथ ही पुरूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाने को लेकर भी उन्होंने बात की। पैथोलॉजी लैब में एचआर के पद के लिए जन भागीदारी समिति से नियुक्ति करने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान विभाग की ओर से सीएमएचओ जेएल उईके , स्थानीय बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेताओं में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संजय साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू,जिला पंचायत सदस्य तेज राम साहू, जनार्दन सिन्हा , यदिप साहू, राजेश सिन्हा ,हेमंत गुरुपंच, कौशल साहू, इशा प्रकाश साहू, नंदकिशोर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, टुकेश्वर पांडेय,खेमलाल देवांगन, ललिता पीमन साहू आदि मौजूद रहे। अंत में स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के सभी स्टाफ के साथ सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई।

You cannot copy content of this page