DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रंजना साहू के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर गुरुर के भाजपायों ने भी जताया हर्ष

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू की सगी भांजी भी है रंजना

गुरुर। धमतरी की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री रंजना साहू को विगत दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से गुरुर के भाजपाइयो में भी हर्ष का माहौल है। धमतरी और गुरूर एक दूसरे से लगे हुए हैं, ऐसे रंजना साहू की नियुक्ति का जश्न गुरुर में भी मनाया गया। खास बात यह है कि गुरुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू की रंजना साहू सभी भांजी भी है। इस नियुक्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू ने विशेष हर्ष जताते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हमारे भांजी रंजन साहू को बनाया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। साथ ही संगठन को एक महिला का नेतृत्व दिया जाना भी नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। इस नियुक्ति पर रंजना साहू का कहना है कि मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता, जिसने जमीनी स्तर से शुरुआत की थी, आज उसे प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, यह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं विश्वास दिलाती हूं कि मुझे प्रदेश में जो भी कार्य सौंपा जाएगा, मैं उसे पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाऊंगी। जिस विश्वास के साथ उन्हें पद दिया गया है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। आपको बता दें कि रंजना मुखर और प्रभावी कार्यशैली के लिए जानी जाती है। उन्हें उत्कृष्ट विधायक का सम्मान भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी अपनी बखूबी भूमिका निभाई है संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें भाजपा उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनको भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गुरुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संजय साहू, गुरुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष आनंद शर्मा आदि ने बधाई प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page