यशवंत जैन सहित अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन यात्रा का आयोजन 22 अगस्त को



डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण के पश्चात प्रथम बालोद आगमन पर यशवंत जैन का एवं भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति पर अभिनंदन समारोह का आयोजन 22 अगस्त शुक्रवार को सुबह 11बजे वाहन रैली हेतु एकत्रीकरण सरदार पटेल मैदान बालोद निर्धारित था। दोपहर 01 बजे भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में अभिनंदन समारोह होना है। समस्त जिले में निवासरत प्रदेश/ जिला/ मंडल के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, समस्त शैक्षिक संस्थाओं के नियुक्त अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष समस्त वरिष्ठ नेतागण एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण इस सूचना को आमंत्रण स्वीकार कर अपनी उपस्थिति प्रदान करने की अपील चेमन देशमुख अध्यक्ष,राकेश यादव सौरभ लुनिया महामंत्री ने दी।

You cannot copy content of this page