DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरपंच, सचिव ने किया स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण, मध्याह्न भोजन का स्वाद चखा

डीबी डिजिटल मीडिया अर्जुंदा। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोड़ेला में सरपंच वागीश बंजारे और सचिव लीलाधर साहू ने बुधवार को गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचकर मध्याह्न भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने स्वयं बच्चों की बीच बैठकर भोजन किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में आलू मटर की सब्जी बनी हुई थी। साथ ही दाल, पापड़ और सलाद भी बच्चों को दिया गया था। भोजन की गुणवत्ता सही पाई गई। सरपंच, सचिव दोनों ने भोजन समिति, रसोइयों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सरपंच ने बताया कि स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन खाकर मन आनंदित हो गया। बच्चों के बीच बैठकर स्वयं का बचपन याद आ गया। इस दौरान निरीक्षण में सरपंच, सचिव सहित रोजगार सहायक महेश निषाद, ऑपरेटर चिमन साहू भी पहुंचे हुए थे।

You cannot copy content of this page