DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरु खुशवंत साहेब को कैबिनेट मंत्री बनने पर यशवंत टंडन ने दी शुभकामनाएं

डीबी डिजिटल मीडिया अर्जुन्दा। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री रूप में नियुक्त किया है। वे आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अर्जुन्दा ब्लाक के ग्राम डुड़िया के युवा यशवंत कुमार टंडन ने उनके निवास स्थान गुरु निवास पर जाकर उनसे सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। उनके मंत्री बनने पर पूरे छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज में हर्ष और उल्लास खुशी का माहौल है।

You cannot copy content of this page