डीबी डिजिटल मीडिया बालोद । शिवसेना द्वारा बालोद जिले में आंदोलनरत राज्य एनएचएम कर्मचारी संघ एवं स्वास्थ्य मितानिन संघ के विभिन्न मांगों को लेकर पार्टी संगठन की ओर से समर्थन दिया है। शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख ने इस दौरान कहा कि शिवसेना द्वारा आज प्रदेश में गौ वंश संरक्षण हेतु राज्यव्यापी महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हमें आशातीत सफलता प्राप्त हुई है। वहीं राज्य एवं केंद्र सरकार को चाहिए कि प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवकों को उनका उचित हक और अधिकार दिया जाए। कर्मचारियों के सेलरी,पेंशन में वृद्धि की जानी चाहिए, अनुकंपा नियुक्ति सहित स्थाई पदस्थापना कर स्वास्थ्य सेवा से जुड़े उनके परिवारों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। विजय पारख ने कहा कि आज प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिस तरह से आंदोलनरत है, उससे कहीं ना कहीं ग्राम पंचायत से लेकर शहरों तक स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है और जब देश विकास की ओर अग्रसर है, तब स्वास्थ्य शिक्षा,सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था सरकार को दुरुस्त करनी होगी। इस दौरान शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर, ललित कुमार रावत, बालाराम साहू ,रोशन ढीमर सहित शिव सैनिक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संगठनों ने अपने-अपने मांग पत्र पर शिवसेना का ध्यानाकर्षण कराते हुए अपने ज्ञापन की प्रतियां शिवसेना पदाधिकारियों को सौंपी।
शिवसेना ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े आंदोलनरत कर्मचारी संघों को दिया समर्थन
