DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता योग के लिए माध्यमिक शाला डढ़ारी के बच्चों का हुआ चयन

डीबी डिजिटल मीडिया गुरुर। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शालेय खेल योग का चयन प्रतियोगिता विगत दिनों जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा के मुख्य आतिथ्य में सपन जैना जिला खेल समन्वयक, बी.ई.ओ. एवं बी.आर.सी.सी. गुरुर के अध्यक्षता में बी.आर.सी.सी. कार्यालय गुरुर में संपन्न हुआ। जिसमें बालोद जिला के सभी विकासखण्डों के योग प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डढारी, संकुल केन्द्र खुंदनी, विकासखण्ड गुरुर के प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता योग के लिए चयनित हुए। चयनित प्रतिभागियों में बालिका 14 वर्ष में कु. गीतांजली, कु. मंजु, कु. डाली, बालिका 17 वर्ष में कु. मोनिका, कु. गीतेश्वरी, बालिका 19 वर्ष में कु. यशु साहू का एवं बालक 14 वर्ष में आयुष कुमार, अमित कुमार का चयन हुआ है। सभी चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा, जिला खेल समन्वयक सपन जैना, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुरुर एल. के. चन्द्राकर, बी. आर.सी.सी. गुरुर सी.बी. निर्मलकर, विकासखण्ड खेल प्रभारी गुरुर ज्ञानसिंग जुरेशिया, संकुल प्राचार्य खुंदनी सी.आर. साहू, संकुल समन्वयक एच.एल. पटेल, ग्राम पंचायत डढ़ारी के सरपंच एवं समस्त पंचगण, ग्राम विकास समिति के समस्त पदाधिकारी, शाला विकास समिति माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला डढ़ारी के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला डढ़ारी ने शुभकामनाएँ दी। बालाराम निषाद प्रधानपाठक एवं योग शिक्षक माध्यमिक शाला डढ़ारी ने बताया संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त 2025 दुर्ग भिलाई में संपन्न होगी।

You cannot copy content of this page