DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक बार फिर ताइक्वांडो की होड़,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बालोद में प्रस्तावित

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। 4थीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के तुरंत बाद राज्य की कमान संभालते हुए जिला ताइक्वांडो संघ बालोद(जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद) ने अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन लीग राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23/24 अगस्त को बालोद नगर में किया जा रहा है। जिसमें राज्य भर के सबजूनियर,कैडेट जूनियर तथा सीनियर महिला समूह भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता में 8 साल से अधिक कोई भी बालिका/महिला भाग ले सकते है। यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में किया जाता है। जहां विभिन्न खेल के महिलाओं को उभरने तथा महिला सशक्तिकरण, आत्म निर्भर जैसे असीमित क्षमता को निखारने के लिए किया जाता है।अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन लीग एक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित की जाती है, जो भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसका उद्देश्य देश में खेलों को बढ़ावा देना है।

अस्मिता लीग का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती है, जिससे वे अपने खेल में सुधार कर सकते है। अस्मिता लीग से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। वर्तमान में खेलो इंडिया राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता नगर स्थापित सी मार्ट हॉल जय स्तंभ चौक में होना है। यह प्रतियोगिता निः शुल्क है।साथ ही जिला ताइक्वांडो संघ बालोद(जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद) बालोद नगर के महिला खिलाड़ियों इस प्रतियोगिता के लिए निः शुल्क प्रशिक्षण दिए जा रहें है। बालोद जिले में यह ताइक्वांडो खेल प्रशिक्षण लगभग 12 साल किया जा रहा है। वर्तमान में इनडोर स्टेडियम गंजपारा बालोद में खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे। जहां मुख्य कोच वासुदेव , सहायक कोच खोगेश्वरी गेंद्रे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस प्रतियोगिता/प्रशिक्षण से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 9111897805 पर संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page