DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन धमतरी, जिला धमतरी के सहयोग द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का विषय कबाड़ से जुगाड़ तथा कौशल विकास संबंधी रोजगार एवं स्वरोजगार था। कार्यशाला के प्रथम दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के स्वागत भाषण से हुआ। तत्पश्चात् मुख्य वक्ता के रूप में खेमन सिन्हा, जिला प्रभारी ने संबोधन में विद्यार्थियों को कौशल विकास के महत्व तथा स्वालम्बी बनने के महत्व को बताया।

रंधीर साहू, ब्लॉक प्रभारी एवं यशपाल निषाद ने छात्राओं को कबाड़ से जुगाड़ विषय के अंतर्गत रचनात्मक कार्यकलापों के माध्यम से यह बताया गया कि कैसे अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री तैयार की जा सकती है। द्वितीय दिवस कौशल विकास संबंधी रोजगार एवं स्वरोजगार पर व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न स्वरोजगार अवसर लघु उद्योग एवं स्टार्टअप संभावनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला के समापन में प्रभारी प्राचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार की गतिविधि को छात्राओं के समग्र विकास हेतु आवश्यक बताया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो. धीवराज कुमार भोयर ने दी।

You cannot copy content of this page