DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला में सम्बलपुर में पुण्यतिथि पर हुआ न्यौता भोज, 125 बच्चों ने पाया स्वादिष्ट भोजन

डीबी डिजिटल मीडिया डौंडीलोहारा। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला, सम्बलपुर में एक प्रेरणादायी आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत न्यौता भोज का आयोजन श्रीमती सुनीता साहू द्वारा उनके स्व. ससुर स्वर्गीय श्री भरत लाल साहू (व्याख्याता) की पुण्यतिथि की पावन स्मृति में किया गया। न्यौता भोज का मुख्य उद्देश्य समाज और विद्यालय के बीच आत्मीय संबंध स्थापित करना, बच्चों के पोषण स्तर में वृद्धि करना तथा उनमें समानता और भाईचारे की भावना जागृत करना है।

शासन की इस अभिनव पहल के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रत्येक परिवार अपनी छोटी-बड़ी खुशियों को विद्यालय परिवार के साथ बाँटे और बच्चों के पोषण व शिक्षा में सहभागिता निभाए। आयोजित भोज में विद्यालय के लगभग 125 छात्र-छात्राओं को खीर, बड़ा-पूड़ी, लड्डू, दाल, सब्जी एवं चावल परोसा गया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया और विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख श्रीमती वीणा ठाकुर ने विद्यालय परिवार की ओर से श्रीमती सुनीता साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजनों से बच्चों को अतिरिक्त पोषण तो मिलता ही है, साथ ही उनमें सामाजिक सहयोग और एकजुटता की भावना भी विकसित होती है।” इस अवसर पर प्रधानपाठक श्रीमती वीणा ठाकुर, शिक्षक श्री अनिल दिल्लीवार, श्रीमती बसंती पीकेश्वर, श्री राबिन नागवंशी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत श्री भरत लाल साहू की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए आयोजन को सफल बनाया।

You cannot copy content of this page