DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेहा गुप्ता सहायक शिक्षिका पी.एम.श्री. शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही ने किया प्रतिनिधित्व

बालोद। सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यशाला “विद्यालय शिक्षा में हस्तकौशल कला का समावेश” 29 जुलाई से 07 अगस्त 2025 सी.सी.आर.टी मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें 9 अलग अलग राज्य के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ राज्य से 5 जिलों में से 8 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। जिसमें सुश्री नेहा गुप्ता सहायक शिक्षिका पी.एम.श्री. शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही, संकुल – गुण्डरदेही, जिला बालोद का प्रतिनिधित्व किया। नई दिल्ली कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक, पारंपरिक और विभिन्न त्योहारों की झलकियां प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के आयोजक नई दिल्ली प्रतिनिधि श्रीकांत देवाराम ने छत्तीसगढ़ टीम के मनमोहन सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रस्तुति पर नई दिल्ली की टीम सी.सी.आर.टी और शामिल सभी प्रशिक्षणार्थियों ने छत्तीसगढ़ राज्य की टीम की सराहना की और बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। खंड शिक्षा अधिकारी नवीन यादव , एबीओ श्रद्धा ठाकुर , बी आर सी किशोर साहू, प्रधानपाठक व शिक्षक सदस्य द्वारा उनके इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

You cannot copy content of this page