40 दिवसीय अनुष्ठान का गायत्री परिवार ने की पूर्णाहुति



बालोद। जिला गायत्री परिवार बालोद के आह्वान में 40 दिवसीय साधना संकल्प किए थे। जिसका 40 दिन में सवा लाख गायत्री मंत्र का जप ध्यान किए, इसमें कुछ विशेष नियमों का पालन करते हुए जिला से लगभग 200 गायत्री साधक इसमें भाग लिए । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में गुरुदेव द्वारा प्रज्वलित अखंड ज्योति ,व परम वंदनीय भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष 2026 को घोषित किया गया है, जिसका विशेष साधना का क्रम चलना प्रारंभ किया गया है। जिसमें सभी गायत्री परिवार को सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में बालोद जिला में विशाल जन जागरण 108 कुंडी गायत्री महा यज्ञ का आयोजन दिसम्बर 2025 माह में 8 से 11 दिसंबर को बालोद शहर में विशाल यज्ञ का आयोजन किया जाना है। हम सुधरेंगे युग सुधरेगा कि इस पहल तथा गुरुदेव की आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने का क्रम निरन्तर जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page