DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोईरडीह में लगा निशुल्क आयुष मेला, सैकड़ो ग्रामीणों ने उठाया लाभ

बालोद। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी बालोद के निर्देशानुसार आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला के योजना अंतर्गत जन सामान्य को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को ग्राम बोईरडीह, विकासखंड डौंडीलोहारा के कला मंच में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवेक वैष्णव ( डौंडीलोहारा) थे। अध्यक्षता अंकालू राम सहारे (सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई रोड) ने की।
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन से हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षा श्रीमती शशि कला ठाकुर ने उनके ग्राम में इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आयुष विभाग को धन्यवाद प्रेषित किया।

मुख्य अतिथि विवेक वैष्णव ने चिकित्सकों को भगवान का रूप बताया, अपने आयुर्वेद के एवं पंचकर्म के अनुभवों को साझा किया। टुमन साहू ने ग्राम वासियों से अपील की वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए आयुष पद्धति को प्राथमिकता दें।

उर्मिला साहू ने किशोर बालिकाओं, छोटे बच्चों और माता के स्वास्थ्य में आयुष चिकित्सा पद्धति से योगदान प्रदान करने की अपनी इच्छा जाहिर की। किशोरी लाल साहू ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन के कुंजी है और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आयुर्वेद योग को अपने और व्यसन से दूर रहने की अपील की। कैंप प्रभारी डॉक्टर अरुण छाजेड़ ने जानकारी दी की इस स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अशोक ठाकुर, डॉ उदयभानू साहू, डॉ गोपेश ठाकुर, डॉ. दामिनी सोना , डॉ. वैशाली देवांगन तथा नेत्र रोग सहायक अनिल सोनी उपस्थित थे । स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद फार्मेसिस्ट धरमचंद निषाद, भुनेश्वर साहू, अमित बाजपेई, कमलेश साहू, गजाधर सिंहा और औषधालय सेवक गजेंद्र साहू, नंदकुमार सोनवानी और राकेश यादव ने सेवाएं दी।

शिविर में इनको मिला लाभ

स्वास्थ्य मेले में कुल 376 मरीजों ने आयुर्वेद एवं 66 मरीज ने नेत्र विशेषज्ञ से अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हेतु परामर्श लिया। शिविर में 105 मरीज का ब्लड शुगर जांच, 50 मरीज का हीमोग्लोबिन जांच, 15 मरीज का सिकलिंग जांच की गई। शिविर में स्वास्थ्यवर्धक काढ़े का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य मेले में लोगों के बीच मुख्य आकर्षण केंद्र आयुर्वेद सेल्फी स्टैंड रहा। शिविर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें 15 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहन के तौर पर हेलमेट और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

You cannot copy content of this page