DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा स्कूल में शहीदों को याद कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डौंडीलोहारा। संजयनगर में स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 79 वां स्वतंत्रता दिवस में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के द्वारा भारत माता, महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर,वीर शहीद नारद राम निषाद और किरण कुमार देशमुख तथा तिरंगे झंडे के पूजन अर्चन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष लीलेंद्र कुमार सिन्हा, अध्यक्षता संस्था प्रमुख लूनकरण ठाकुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीषा यादव अध्यक्ष शाला विकास समिति बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रेखराम साहू सदस्य सीएमडीसी, कमल कुमार आलेंद्र प्रधानपाठक बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शाला विकास और प्रबंधन समिति के सदस्य व विद्यालय के पालकगण थे। सर्वप्रथम तिरंगा झंडा के आरोहण के बाद उपस्थित अतिथियों का तिलक वंदन किया गया। स्वागत भाषण में संस्था प्रमुख के द्वारा अतिथियों के उपस्थिति पर स्वागत करते हुए उन्होंने विद्यालय के पूर्व छात्र शहीद आरक्षक किरण कुमार देशमुख और शहीद सहायक प्लाटून कमांडर नारद राम निषाद के जीवन परिचय में प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश की सुरक्षा में नक्सलियों से लोहा लेते हुए दिए गए बलिदान को याद किया गया। लीलेंद्र सिन्हा के द्वारा बच्चों को देशभक्ति से ओतप्रोत होने हेतू,अपने अमर जवानों और तिरंगे झंडे सदा सम्मान करने की बात की। व्यायाम निदेशक सौरभ शर्मा , शिक्षक लोकेश्वर निषाद व सभी विद्यालयीन शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी के साथ नगर के प्रमुख चौक जैसे बस स्टैंड,कांग्रेस भवन, राजाबाड़ा, विवेकानंद चौक आदि में तिरंगे झंडे का आरोहण किया गया। बच्चों के द्वारा विद्यालय परिसर में नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के प्रथम नागरिक लाल निवेंद्र सिंह टेकाम , तहसीलदार , विकासखंड शिक्षाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता प्रदीप कुमार मेश्राम, रामसहाय देशमुख, दुकालूराम साहू, वीरेंद्र कुमार भंडारी, संगीता वैदे,छाया नंदा, अविनाश कुमार साहू, एनुका शार्वा, रवींद्रनाथ योगी, डुप्ले साहू, तेजेश्वरी साहू,लवण साहू, भूपेंद्र पटेल,हेमपुष्पा नाईक ,राकेश कोठारी, वीरेंद्र कुमार नायक ,हेमंत साहू, सूर्योदय मानिकपुरी , कपिल पटेल, डामन देशमुख, गिरीश साहू, तिलेश्वरी परतेती, ईश्वरी ठाकुर, निधि यादव, मोहित यादव सहित समस्त स्काउट गाइड, रेडक्रॉस , छात्र – छात्रा संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page