हेलमेट जागरूकता के साथ मरदेल में मनाया गया आजादी का उत्सव, ग्रामीणों ने लिया सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का शपथ



बालोद/ डौंडी। डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मरदेल में इस बार का स्वतंत्रता दिवस हेलमेट जागरूकता अभियान पर केंद्रित रहा। यहां की शिक्षिका मोना रावत ने शपथ दिलाए हुए ग्रामीणों के बीच हेलमेट पहनने को लेकर जागरूक किया। तो साथ ही महिलाओं को और पुरुषों को भी हेलमेट पहनाकर प्रभात फेरी के दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई।

ग्रामीणों के बीच जाकर शिक्षिका ने उन्हें हेलमेट का महत्व बताया और अपील किया कि जब भी घर से निकले तो हेलमेट पहन कर ही निकले ।ग्राम सरपंच ने भी सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की अपील करते हुए शिक्षिका मोना की पहल की सराहना की। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया गया। महिलाओं को भी शिक्षिका मोना ने कहा कि अपने घर के कोई भी पुरुष सदस्य अगर बाइक से जा रहे हैं तो उन्हें बिना हेलमेट के घर से निकलने ना दे। सभी को इस नियम का आवश्यक तरीके से पालन करने के लिए शपथ भी दिलाया गया।

You cannot copy content of this page