DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर बोईरडीह में 18 को

बालोद। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर एवं जिला आयुष अधिकारी बालोद के निर्देशानुसार एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय शासकीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम बोईरडीह, विकासखंड डौंडीलोहारा में दिनांक 18-08-25, दिन सोमवार को सुबह 10 से सायं 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा । शिविर प्रभारी डॉ. अरुण छाजेड. ने बताया कि शिविर में नवीन एवं जीर्ण समस्त प्रकार के वात रोग, उदार रोग, अर्श, बवासीर, माइग्रेन, चर्म रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग, श्वास रोग, उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह आदि एवं अन्य मौसमी रोगों का आयुर्वेद पद्धति से उपचार कर औषधीयों का वितरण किया जाएगा।

You cannot copy content of this page