DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अग्निवीर थलसेना भर्ती 2025 हेतु जिला प्रशासन देगी निःशुल्क शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण

बालोद। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय अग्निवीर थलसेना 2025 में अग्निवीर थलसेना भर्ती 2025 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा सीईई की परीक्षा परिणाम जारी हो गया हैं। बालोद जिले के जिन आवेदकों द्वारा अग्निवीर थलसेना 2025 ऑनलाईन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया गया हैं। उन आवेदकों को जिला प्रशासन बालोद द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण परीक्षा माह दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित होना संभावित हैं। अतः जिलें के ऐसे आवेदक जिन्होनें अग्निवीर थलसेना 2025 ऑनलाईन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है, वे अपने अग्निवीर थलसेना के ऑनलाईन पंजीयन फार्म के साथ संपर्क नं. (9669975493 पर वाट्सअप कर सकते हैं।) व 07749-299509 या रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद में 08 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक प्रातः 10.00 बजे से 05 बजे तक अनिवार्यतः उपस्थिति या सपंर्क कर सकते हैं। जिससे निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ दिया जा सके।

You cannot copy content of this page