DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरसते पानी में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन और पुतला दहन, बिजली बिल हाफ योजना बंद करने पर सियासत तेज….

बालोद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बालोद जिला मुख्यालय के बिजली ऑफिस के सामने कांग्रेसियों ने बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के विरोध में एकदिवसीय धरना दिया। साथ ही भाजपा सरकार का पुतला दहन भी किया गया। इस बीच तेज बारिश भी हो रही थी। लेकिन कांग्रेसियों का आंदोलन बंद नहीं हुआ। वे सभा को संबोधित करने के साथ पुतला दहन करने में भी सफल रहे।बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के विरोध में तथा आम जनता को न्याय दिलाने व हाफ बिजली योजना के तहत 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ हाफ योजना वापस फिर से शुरू किये जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व व संजारी विधानसभा बालोद विधायक संगीता सिन्हा की उपस्थिति में यह प्रदर्शन किया गया। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि राज्य के भाजपा सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर आम जनता के ऊपर अत्याचार कर रही है। बिजली की दरों में हुई बेतहाशा वृद्धि और हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त किये जाने से आमजनता को बिजली बिल के नाम से अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। विधायक ने कहा मात्र 100 यूनिट के भीतर की खपत वाले का ही बिजली बिल हाफ करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के उपभोक्ता बिजली बिल हाफ योजना से वंचित हो गए हैं। वर्तमान निर्देश के अनुसार 100 यूनिट से अधिक खपत होने पर बिजली बिल पूरा लगेगा तथा 100 यूनिट का छूट भी नही मिलेगा।सरकार लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग समझ चुके हैं कि बिजली बिल हाफ योजना बंद करने से उन पर प्रतिमाह एक से दो हजार रुपये का आर्थिक बोझ बढ़ेगा। वही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने कहा राज्य सरकार उद्योगपतियो को फायदा पहुंचाने के लिये आम जनता की योजनाओं में कटौती कर रही हैं। पूर्वर्तीय भूपेश बघेल सरकार ने जनता को राहत देने के लिए 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना लागू की थी। जिसे अब सिर्फ 100 यूनिट कर दिया गया है। यह फैसला जनविरोधी है और हम इसका विरोध जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि बिजली अधिक है और बिल पूरा लेने के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादक राज्य है, हमारे कोयले और पानी का उपयोग कर हमें ही महंगी बिजली बेचना सरकार की खराब नीति दर्शाता है। इस कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ता बालोद जिला मुख्यालय में बिजली ऑफिस के पास एकत्रित हुए थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका बालोद अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि 100 यूनिट तक सीमा घटाना आम आदमी पर आर्थिक रूप से अत्याचार है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रप्रभा सुधाकर, कृष्णा दुबे, संजय चंद्राकर, पुरषोत्तम पटेल, यज्ञ देव पटेल, मिथलेश नुरुटी, हस्तीमल सांखला, भोला राम देशमुख, मीना उमाशंकर साहू, गुलशन चंद्राकर, ब्लाक अध्यक्षगण गोपाल प्रजापति, तामेश्वर साहू, अंचल प्रकाश साहू, पियूष सोनी, कमलेश श्रीवास्तव, भूपेश नायक, निर्मला बंजारे, पद्मनी साहू, मोहनीश पारकर, लता कोर्राम, प्रेमचंद क्षीरसागर, सतीश यादव, विनोद बंटी शर्मा, दीनाराम चेलक, कसिमुद्दीन कुरैशी, निर्देश पटेल, सुमीत शर्मा, रीता सोनी, किरण चंद्रहास साहू, रोहित सागर, देवेन्द्र साहू, वैभव साहू, नरेन्द्र सिन्हा, ऐनु साहू, श्यामा बाई मधावपुरी गोस्वामी, दामेश्वर देशमुख, सत्यम जैन, ओमप्रकाश गजेंद्र, प्यारेलाल कोसरिया, भूपेंद्र चंद्राकर, सुचित्रा साहू, संजय साहू, सजन पटेल, आदित्य दुबे, दीपक पाल, फैज अहमद, राजेंद्र सोनकुटिया, जनार्दन निषाद, नारायण साहू, जीतेन्द्र साहू, हरक सिन्हा, आसिफ गहलोत, रिखी राम सोनबरसा, टोमन साहू, दुर्गुरम सिन्हा, संजय बारले, द्रोणाचार्य, दिनेश साहू, कुलदीप यादव, लोकनाथ निषाद, केशव शर्मा, जीतेन्द्र पटेल, पवन साहू, विष्णु चंद्राकर, गंगाराम साहू, प्रेमलाल ग्वाल्वंशी, सुनील मंडावी, मोती चुरेन्द्र, सोमनाथ, उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मेघनाथ साहू ने किया.

You cannot copy content of this page