DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कॉलेज बालोद में वाणिज्य विषय के लिए होगी एक अतिथि व्याख्याता की भर्ती, आवेदन आमंत्रित

बालोद। कन्या कॉलेज बालोद में जनभागीदारी मद के अंतर्गत जनभागीदारी शिक्षक (अतिथि व्याख्याता) के रूप में अध्यापन कार्य हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एक विषय में निर्धारित मानदेय 400 रुपए प्रति कार्य दिवस पर भर्ती होगी।इसके लिए आवेदन 19 अगस्त 2025 की संध्या 5:00 बजे तक आमंत्रित है। आवेदन महाविद्यालय में पंजीकृत डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। ईमेल द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।


वाणिज्य विषय के लिए 1 पद पर भर्ती होनी है। जो कुछ शर्तों के अधीन होगी। जैसे चयन प्रक्रिया यू.जी.सी. एवं शासन द्वारा जारी निर्धारित मापदण्ड के अनुसार मेरिट क्रम के आधार पर होगी। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है। अध्यापन कार्य असंतोषजनक होने पर या प्राचार्य के विशेषाधिकार के तहत् इनकी सेवाएं किसी भी समय समाप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page