DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिजली बिल हाफ योजना के मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों द्वारा किया जाएगा बिजली दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन

बालोद। राज्य की भाजपा सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना में 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर आम जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है ऐसा आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आंदोलन की रणनीति बनाई है।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में बालोद के बिजली ऑफिस के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 7 अगस्त गुरुवार को सुबह 11.30 बजे से किया जाना है। उक्त कार्यक्रम मे बालोद जिले के बालोद विधायक संगीता सिन्हा कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही ) विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे । जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने सभी कांग्रेसी साथियों से निवेदन किए है कि उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिति साथियों के साथ अनिवार्य रुप से प्रदान करे। जिला अध्यक्ष श्री हिरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली नहीं, भाजपा के वादे फ्री हो गए हैं। पहले जो राहत मिलती थी, अब वही राहत खत्म हो गई। 100 यूनिट से ज्यादा खपत करने पर जनता की जेब पर डाका डाला जाएगा। पहले 400 यूनिट का बिल 975 रुपए आता था,अब 1745 रुपए आएगा यानी सीधा 770 का झटका लगेगा। महतारी वंदन के नाम पर वोट और जनता के सिर पर बिजली का ‘करंट’ दिया जा रहा। बिजली बिल डकैती यह बीजेपी की जनविरोधी नीति है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी और विधायक संगीता सिन्हा ने बुधवार को प्रेस वार्ता भी ली।

You cannot copy content of this page