DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राइस मिल में उभरी चावल के बीच शिवलिंग की आकृति कर्मचारियों ने की पूजा का, मामला फागुनदाह का

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम फागुनदाह में संचालित पूर्व विधायक प्रीतम साहू के राइस मिल में मंगलवार को एक अजीब घटना घटी। राइस मिल में काम करने दौरान कर्मचारियों ने देखा कि चावल के ढेर के बीच शिवलिंग की आकृति उभरने लगी है। वहां पर मिल का चावल गिरता जा रहा था लेकिन वह आकृति बनी हुई थी, वह टूट नहीं रहा था। यह आकृति देखकर कर्मचारियों ने इसे शिव की महिमा और चमत्कार समझा और पूजा अर्चना शुरू कर दी। राइस मिल परिसर में एक महादेव शिव शंकर की प्रतिमा भी विराजित है। पूर्व विधायक प्रीतम साहू सहित उनके परिवार वाले शिव के परम भक्त हैं ।राइस मिल में इस चमत्कार की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक प्रीतम साहू भी पहुंचे और पूजा पाठ करने लगे। फिर शिवलिंग की आकृति में चावल के ढेर में ऊपर उठे हिस्से से चावल लाकर महादेव को अर्पित किया गया।

You cannot copy content of this page