DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खरथुली में दो कार्यों का विधायक और जिला पंचायत सदस्य ने किया भूमिपूजन

बालोद। ग्राम पंचायत भोथली के आश्रित ग्राम ख़रथुली में संजारी बालोद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा के द्वारा साहू समाज भवन में टीना सेड निर्माण एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 9 के सदस्य पूजा साहू के द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भोथली के सरपंच श्रीमती लक्ष्मी निषाद विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक महामंत्री रोहित सागर, सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, बूथ अध्यक्ष भूषण श्रीवास्तव , सुरेंद्र मगर, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य मूलचंद साहू , बिशेलाल साहू ,पदुमलाल हीरवानी ,गोरेलाल साहू ,बलराम साहू , खिलावन साहू , ईश्वर लाल धुर्वे , लक्ष्मण निषाद ग्राम ख़रथुली के ग्रामीण एवं युवा साथीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page