DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महादेव की पालकी उठाने उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, निकली विशाल कावड़ यात्रा

दल्लीराजहरा। शिव संस्कार धाम से सावन के चौथे सोमवार को एक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें झांकी स्वरूप महाकाल की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। सभी शिव भक्तों द्वारा कांवर लेकर शिव संस्कार धाम से भक्तों का दल रवाना हुआ। महाकाल की पालकी को कंधे में उठाने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं भी आगे रही।

यात्रा जैन भवन चौक से होते हुए गुप्ता चौक , क्षरन मैया मंदिर को गई। रास्ते में सेवा भाव से शिव भक्तों के द्वारा शरबत, फल ,और जलपान की व्यवस्था कर पुण्य अर्जित किए। सभी भक्तों ने क्षरन मंदिर स्थित प्राचीन झरने के कुंड से जल लेकर शिव संस्कार धाम शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और अपने मन की कामनाओं को भगवान भोलेनाथ के चरणों में अर्पित किए। इस कांवर यात्रा में बोल बम कांवरिया समिति के साथ अतिथि के रुप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा, डीएवी स्कूल के प्राचार्य के शेखर राव, सर्व समाज महिला समिति के अध्यक्ष नंदा पसीने और शिव संस्कार धाम की महिला, एवं पुरुषों के साथ समस्त शिवभक्त उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page