DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिवसेना चला रही गौ संरक्षण हेतु महा हस्ताक्षर अभियान, प्रदेश भर से जुटे लाखों गौ प्रेमी

बालोद। छत्तीसगढ़ में शिवसेना एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है, जिसने प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के सुदृढ़ नेतृत्व में वर्षों से हिंदुत्व के साथ साथ राज्य में आम जनता के हित अनेकों कार्यक्रम आंदोलन को सफ़लता पूर्वक अंजाम दिए हैं। वर्तमान में पार्टी द्वारा पिछले एक माह से गौ वंश के संरक्षण में पांच प्रमुख मांग जैसे गाय को राज्य माता का दर्जा दिया जाए, गौ तस्करी, गौ हत्या बंद हो, प्रदेश के गौठानों को पुनर्जीवित कर कलेक्टर दर पर चरवाहे नियुक्त किए जाएं , गौ तस्करों, हत्यारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए आदि को लेकर प्रदेशव्यापी महाहस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। बालोद जिला ईकाई से जिला अध्यक्ष विजय पारख के कुशल नेतृत्व में गौ वंश संरक्षण महा हस्ताक्षर अभियान जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र भोला पठार में सावन सोमवार को वृहद रूप से चलाया गया। जहां बालोद सहित आसपास के जिलों से भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने शिवजी का जलाभिषेक करने उपरांत इस हस्ताक्षर अभियान से स्वयं को सहर्ष जोड़ते गए। शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर एवं बालाराम साहू ने प्रेस को बताया कि भोला पठार में हजारों शिव भक्त गौ प्रेमी श्रद्धालुओं ने शिवसेना पार्टी संगठन के मांगों को अपना हस्ताक्षरित समर्थन दिया। वहीं मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी कार्यकर्तागणों द्वारा शिवसेना पार्टी संगठन के इस धर्ममय गौ रक्षा कार्यक्रम को सफ़लता पूर्वक सम्पन्न कराने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। इस दौरान शिवसेना से वर्षों पहले जुड़े पुराने नागरिक शिवसैनिक कार्यकर्ताओ से भेंट मुलाकात हुई और उन्होंने पुनः शिवसेना से जुड़ने अपनी मंशा जाहिर किए।

You cannot copy content of this page