DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भेजा जंगली स्कूल में हुआ बाल कैबिनेट का चुनाव

गुरुर। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में बाल कैबिनेट का चुनाव संपन्न हुआ। सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने बताया कि बच्चों को आम चुनाव की जानकारी देने के उद्देश्य से शैक्षिक नवाचार किया। बाल प्रधानमंत्री के लिए जतिन कुमार एवं रोहन कुमार ने अपना नामांकन भरा तथा छात्रा प्रतिनिधि के लिए नोविया , जानवी एवं रागिनी ने अपना नाम दिया था।

पीठासीन बने सहायक शिक्षक सिन्धू राम साहू ने मतदान सम्पन्न कराया। बच्चों को मतपत्र दिया। छात्रों ने अपना मत का प्रयोग किया। कुल 13 मत पाकर जतिन कुमार बाल प्रधानमंत्री बने, छात्रा प्रतिनिधी रागिनी, अनुशासन मंत्री रोहन कुमार , खेल मंत्री मिथिल कुमार , सांस्कृतिक मंत्री नोविया तथा स्वच्छता मंत्री दक्ष कुमार बने। बाल संसद गठन के बाद नव नियुक्त बाल मंत्रियों को शाला दायित्वों की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष मुरारी लाल कोवाची , पेमन सेन , धर्मिन बाई उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page