बालोद। बालोद जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर हिंद सेना के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम से ज्ञापन दिया है। जिसमें विभिन्न जनहित विषयों पर आवश्यक कार्यवाही के सबंध में मांग की गई है।
जिलें हो रही अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री
हिन्द सेना प्रदेश युवा महामंत्री राहुल उपाध्याय ने कहा कि बालोद जिले में हो रहे अवैध रूप से नशीले दवाई, जुआ-सट्टा एवं गांजा व शराब अवैध रूप से संचालित एवं ब्रिकी हो रही है। जिससे युवा वर्ग को नशे की लत लग गई है तथा नशे में रहने के कारण स्कूली बच्चे बेलगाम मोटर सायकल का उपयोग आवागमन में कर रहे है तथा अपराधिक कृत्य या घटना होने की संभावनाए प्रतीत हो रही है। इस संबंध में पूर्व में जिला प्रशासन को सूचित किया गया है। किन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
सरकारी दफ्तर में भी दिखती है गंदगी
प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने माग की है कि बालोद जिले प्रायः यह देखा जा रहा है, कि जिला कार्यालय बालोद के परिसर में प्रत्येक खिडकी दरवाजे में पान गुटखा सिगरेट तम्बाकु, खाकर पूरा मैला कर दिये गये है। जिसकी रोकथाम हेतु सुरक्षा प्रहरी के माध्यम से आवागमन गेट पर अधिकारी कर्मचारी व आमजनता का जांच उपरात प्रवेश दिलाये जाने सुनिश्चित किया जाये। साथ ही संयुक्त जिला कार्यालय परिसर बालोद में दूरस्थ स्थानों से आये हुये आंगतुको के आवागमन (बालोद व झलमला से लगभग-02, 03 किमी दूरी होने पर) की सुविधा नहीं होने के कारण अस्वस्थ, वृद्धजनों, व्यक्तियों के आपातकालीन सुविधा व रूटिन चेक-अप हेतु चिकित्सक व अन्य स्टाफ की ड्यूटी टेबल डेस्क लगाई जाये।
संविदा भर्ती नियुक्ति में हो रही है देरी, जिले के युवा झेल रहे बेरोजगारी का दंश
महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बालोद में संविदा भर्ती नियुक्ति 2024-25 विगत 09 महीने से लंबित है तथा अधिकारी एवं कर्मचारी की लापरवाही के कारण नियुक्ति में विलंब हुआ है। जिसका तत्काल निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। वहीं स्वामी आत्मानद विद्यालय जिला बालोद में विशेषकर संविदा भर्ती में जिला के ही निवासी को विशेष प्राथमिकता प्रदान किया जाए। अन्य जिलों में जिले के अभ्यर्थियों को विशेष प्राथमिकता दिया जाता है जबकि हमारे बालोद जिला में किसी भी प्रकार रोजगार हेतु औद्योगिक कारखाना व अन्य स्त्रोत रोजगार के लिये नहीं
है। बालोद की युवा वर्ग विगत कई वर्षों से रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिलने के कारण बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। इस विषय पर भी विशेष ध्यान आकृष्ठ करना चाहते है।
मवेशी बाजारों को बंद कराया जाए
मां कामधेनु जिला अध्यछ दिग्विजय सिंह छत्रिय ने कहा कि असहाय मवेशियों की खरीदी बिक्री खेरथाबजार व करहीभदर से खरीदी कर अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा लगातार कत्लखाना ले जाया जा रहा है। उक्त मवेशियों की खरीदी बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। वहीं जिला प्रशाशन द्वारा बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिए जाने वाले आदेश तो अच्छा है किन्तु बिना हेलमेट शहर में घूम रहे अनियंत्रित बाइक सवारों के ऊपर चालानी कार्यवाही किया जाए तथा दुर्घटना का मुख्य कारण शहर में घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए। जिससे दुर्घटना पर अंकुश लग सकता है। इन सभी मांगों पर तत्काल जांच कार्यवाही करते हुए मांगों की पूर्ति हेतु सभी विभागों को आदेशित निर्देशित करने की मांग कलेक्टर से की गई।
