DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तीजा से पहले महिलाओ को भाजपा का तोहफा,महतारी माताओ पर 100 यूनिट बिजली कटौती कर बढ़ाया बोझ :-प्रशांत बोकडे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस

बालोद। प्रशांत बोकडे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्य की साय सरकार ने आज एक और झटका देकर महिलाओ पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला फैसला लिया है। कांग्रेस सरकार के समय हाफ बिजली योजना को पहले 200 फिर 100 यूनिट कटौती कर तीजा से पहले महतारी माताओ को धोखा दिया है। पूर्व कांग्रेस सरकार में 400 यूनिट तक बिजली फ्री की थी, अब भाजपा सरकार में अडानी को बिजली देने के कारण चंदा से भाजपा का तिजोरी भरने के कारण आज भाजपा सरकार सिर्फ 100 यूनिट बिजली ही मुफ्त देने का काम करेगी। बाकि बिजली अडानी को दिया जायेगा और अपना जेब भरा जायेगा। ये सरकार का नारा था, हमने बनाया है हम ही सवारेंगे। अब नारा है हमने लुटा था हम ही लूटेंगे। मतलब साफ है,ट्रिपल इंजन की सरकार सिर्फ छत्तीसगढ़ को लूटने आयी है। मतलब साफ है आपको समझना पड़ेगा। अगर आप पहले 600 यूनिट बिजली खपत करते थे तो 400 यूनिट तक आपको बिजली बिल हाफ आता था। बाकी बचे 200 यूनिट में पूरा बिल आता था लेकिन अभी वाले आदेश में 100 से 101 भी हो गया तो आपको कोई छूट नही मिलेगा।

You cannot copy content of this page