बालोद। अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ केन्द्रीय महासभा के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन लौह नगरी दल्लीराजहरा की पावन धरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक ध्वजारोहण कर एवं मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर की गई।दसवीं बारहवीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओ सहित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच, समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने का वालों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका दल्लीराजहरा थे। अध्यक्षता डाँ देवेन्द्र माहला अध्यक्ष छत्तीसगढ केन्द्रीय महासभा ने की। विशिष्ट अतिथि डाॅ जे आर ठाकुर पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा, टेकराम भंडारी पूर्व महामंत्री छत्तीसगढ केन्द्रीय महासभा, मयाराम ठाकुर महाप्रबंधक एम.एण्ड.एस दल्लीराजहरा, डाॅ मंजीता ठाकुर संचालक ज्योति हास्पिटल चिखलाकसा थे। आयोजन समिति छत्तीसगढ केन्द्रीय महासभा कार्यकारिणी गिरिवर सिंह ठाकुर, महामंत्री कमल कोसमा अध्यक्ष न्याय समिति, कोषाध्यक्ष भुजबल सिंह गौर, सचिव शम्भुसिंह ठाकुर, मुख्य लेखापरीक्षक धनसाय रावटे, प्रचार मंत्री दयालूराम पिकेश्वर, न्याय समिति सदस्य ईश्वर भुआर्य, अलीराम बढ़ाई, चतुरसिंह तारम, तातुराम भुआर्य, कार्यालय प्रभारी धनसिंह रावटे, समाज सेवक बृजलाल लेण्डिया,जिलाध्यक्ष ज्ञानुराम भोयर, कांकेर जिला उपाध्यक्ष सजन चुरेन्द्र, जिला सचिव हीरालाल ठाकुर, ब्लाक अध्यक्षगण रामलाल नायक, ईनम कुमार ठाकुर, नरोत्तम सिंह रावटे सुरेगांव, रैनसिंह कोठारी तरहुल, राधेश्याम चुरेन्द्र, छगनलाल बढ़ाई, मोचीराम चुरेन्द, नोहर सिंह, धनगुन,भीषम लाल उर्वशा डोंगरगांव, मंथीर खिलेन्द्र भिलाई, विनोद कुमार रावटे, लता उर्वशा की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक ध्वजारोहण कर मां दंतेश्वरी का पूजा अर्चना कर किया। सभी अतिथियों का पीला चांवल पुष्प हार बैंच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात महामंत्री गिरिवर सिंह ठाकुर द्वारा स्वागत भाषण के बाद दसवीं बारहवीं में 85 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओ का पीला चांवल टीका लगाकर पुष्प गुच्छ प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक, चुन्नी मानकर का पीला चांवल टीका लगाकर पुष्प गुच्छ प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान मुख्य अतिथि एवं समाज प्रमुख गण द्वारा किया गया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि के उद्दबोधन बाद मुख्य अतिथि का शाल श्रीफल से सम्मान किए। भोजन अवकाश के बाद समाज प्रमुखों के द्वारा जनपद पंचायत सदस्य सरपंच पंच का पीला चांवल पुष्प हार प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किए। समाज में उत्कृष्ट कार्य वाले समाज प्रमुखों का भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज में अपना विचार व्यक्त कर डाॅ जे आर ठाकुर पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा ने आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल में गिरधारीलाल भुआर्य, जिला युवा प्रकोष्ठ बालोद योश्वर सिवना, चन्द्रशेखर उर्वशा, गोपाल ढ़ाले, ब्लाक अध्यक्षगण, सर्किल अध्यक्ष गण,ग्राम प्रमुख गण, महिला प्रकोष्ठ,युवा प्रकोष्ठ का विशेष सहयोग रहा।
अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ केन्द्रीय महासभा के द्वारा हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
