DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोला पठार में सावन के अंतिम सोमवार को जुटी आस्था की भीड़, जलाभिषेक करने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

बालोद। बालोद जिले के ग्राम पर्रेगुड़ा में जंगल पहाड़ो के ऊपर बसें भगवान भोले बाबा भोला पठार में सोमवार को कांवरियों द्वारा भव्य जलाभिषेक का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त गण डी जे, बाजे गाजे के साथ झूमते नाचते और बोलबम का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक करने पहुंचे। इस दौरान झांकी की भी प्रस्तुति हुई। इस कार्यक्रम में उद्बोधन बालक दास जी महाराज पाटेश्वर धाम लोहारा द्वारा किया गया एवं आराधना बालिका मानस मण्डली बालोद का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति हुई। जिसमें सभी श्रदालू गण ने आंनद लिया। इसी बीच मंच में अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में राकेश यादव (छाया विधायक बालोद ), तोमन साहू (उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ), दिनेश सिन्हा (जनपद उपाध्यक्ष बालोद ),लोकेश डड़सेना (जनपद सदस्य बालोद )उपस्थित रहे। जिनके स्वागत में भोला पठार समिति अध्यक्ष रामजी ठाकुर, संरक्षक पी के देशमुख, प्रबंधक रामलाल देहारी, कुम्भकरण भूसाखरे, उपाध्यक्ष जोहन प्रधान, रामहू राणा, कोषाध्यक्ष एवं ग्राम प्रमुख महेंद्र तारम, सचिव पुरुषोत्तम निषाद, सहसचिव भुवन उइके एवं ग्रामवासी द्वारा किया गया एवं महाप्रसादी भंडारा का व्यवस्था श्रीमती लीना घनाराम पूर्व सरपंच कन्नेवाड़ा एवं रावटे परिवार कन्नेवाड़ा द्वारा किया गया था। जिसमें बहुत ही शांति ढंग से श्रदालू ने महाप्रसादी भगवान भोलेनाथ का लाभ उठाया। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी सूरज कौशिक ने दी।

You cannot copy content of this page