DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम कन्नेवाडा के 930 नेशनल हाईवे पर बाइक और बछड़े की हुई टक्कर… तीनों घायल, अस्पताल में नहीं आए कोई डॉक्टर, जनपद सदस्य लोकेश ने जताई नाराजगी

बालोद। सोमवार की रात करीब 12.30 बजे ग्राम कन्नेवाडा के 930 नेशनल हाईवे पर बाइक और बछड़े की टक्कर हो गई। बाइक पर युवक और युवती सवार थे। बाइक चालक युवक को गंभीर चोट लगी है और युवती को सिर में चोट लगी है तो बछड़े का पैर टूट गया है। इसी बीच इन घायल युवक और युवती को लोकेश डड़सेना जनपद सदस्य एवं धनंजय साहू उपसरपंच एवं उनके साथी पप्पू ठाकुर, कमल सेन ने ग्राम करहीभदर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया लेकिन वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। वहां के स्टॉप को जनपद सदस्य ने कॉल किया तो आज रविवार है कहकर पल्ला झाड़ दिया और फिर दोबारा कॉल करने पर किसी स्टॉप को भेज रहे कर के बोले लेकिन कोई आया ही नहीं। फिर 108 के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।जनपद सदस्य ने नाराजगी जताई कि करहीभदर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टॉप आए दिन रात्रि में नहीं रहते हैं और समय पर प्राथमिक उपचार मरीजों या घायलों को नहीं मिल पाता।

You cannot copy content of this page