DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वीर बालक ओम उपाध्याय ने इंटरनेशनल कराटे में जीता कांस्य पदक, बालोद के ब्राम्हण समाज में खुशी

9वे इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर्स कप 2025 में दी भागीदारी,नेताजी इंडोर स्टेडियम हावड़ा कोलकाता में हुई स्पर्धा

बालोद। 9वे इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर्स कप 2025 नेताजी इंडोर स्टेडियम हावड़ा कोलकाता में आयोजित हुआ। इस चैंपियनशिप में भारत सहित 8 देशों की भागीदारी रही। इस चैलेंजर्स कप में बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर स्व. लोकनाथ उपाध्याय का नाती छत्तीसगढ़ का वीर बालक ओम उपाध्याय ने भी भागीदारी निभाई। ओम वर्तमान में भिलाई कोहका के एलीट कराटे एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहा है। एकेडमी के प्रेसिडेंट और कोच एनके कुशवाहा के मार्गदर्शन में जहां 24 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 16 ब्रांज मैडल हासिल किए।

ओम उपाध्याय ने जीता ब्रांज मैडल

बता दें कि कोलकाता में नाइंथ इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का वीर बालक, दिव्यांग ओम उपाध्याय ने अपने खेल जौहर से मैडल हासिल किया है। उन्होंने ब्रांज मैडल जीता है। इससे पहले मई में झारखंड के झांसी में नेशनल कराटे स्पर्धा में ओम ने गोल्ड और ब्रांज मैडल हासिल किया था।

ब्राह्मण समाज ने जाहिर की खुशी

ओम उपाध्याय की उपलब्धि पर बालोद ब्राह्मण समाज ने खुशी जाहिर करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है। खुशी जाहिर करने वालों में समाज के अध्यक्ष अटल दुबे, उपाध्यक्ष, सचिव संतोष दुबे, कोषाध्यक्ष विवेक पांडे, सह सचिव धीरज उपाध्याय, संरक्षक प्रकाश उपाध्याय, कृष्णा दुबे, प्रमोद दुबे, शेष नारायण दुबे, असीम दीवान, अखिलेश तिवारी, विनोद शर्मा आदि शामिल हैं।

You cannot copy content of this page