DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पुलिस ने अधिक मात्रा में अवैध रूप से देशी कच्ची महुआ शराब ब्रिकी हेतु ग्राहक तलाश करते 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 55 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 5500 रुपए को किया गया जप्त

बालोद। अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया है। जिसके द्वारा कच्ची महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे दो लोगों को अलग-अलग जगह गिरफ्तार किया गया। रानीमांई मंदिर तालाब के पास ग्राम नर्रा जाने का रास्ता किनारे एक व्यक्ति अपने पास अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से बना देशी कच्ची महुआ शराब ब्रिकी करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा था। घटना स्थल मेें टीम बनाकर घेराबंदी कर पुलिस ने दो व्यक्ति को पकड़े जिसके पास से अलग जरीकेन में कच्ची महुआ शराब मिला। संदेहियों से नाम पता पुछने पर एक आरोपी फिरतु राम धमगया पिता स्व. बिदेषी राम धमगया उम्र 50 वर्ष निवासी मालगांव थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक बारदाना बोरी के अंदर रखे 20 लीटर वाली सफेद जरकीन फुल भरा हुआ देशी कच्ची महुआ शराब 20 लीटर कीमती 2000 रू को बरामद कर अप.क्र 308/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है। उसी तरह दूसरे
संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम चन्द्रकुमार पिता स्व. रत्नुराम नुरूटी जाति गोड़ उम्र 44 वर्ष निवासी मालगांव थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक हल्का नीला रंग के 35 लीटर के जरकीन में कुल 35 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब भरा हुआ कीमती 35,00 रू को बरामद कर अप.क्र 309/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 552 यज्ञदत्त ठाकुर, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक 36 मोहन कोकिला, आरक्षक 51 नागेश साहू, आरक्षक 1948 बनवाली यदु, आरक्षक 129 रवि साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा है।

You cannot copy content of this page