DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा स्थल पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने जनता को पढ़ाया सेवा और स्वच्छता का पाठ

भिलाई। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति,छत्तीसगढ़ की टीम के सदस्यों, पदाधिकारियों द्वारा हरा भरा ,स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर समिति के संरक्षक बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर स्वच्छता जागरूकता के साथ समिति की तरफ़ से पं. प्रदीप मिश्रा के कथा स्थल पर लगातार चौथे पांचवें दिवस के अवसर पर जयंती स्टेडियम मैदान कथा स्थल भिलाई नगर में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए चौथे दिन स्वादिष्ट, सेहतमंद चना मसाला एवं पांचवें दिन आलू पोहा का वितरण किया और कथा के छठवें दिन चना मसाला, मिठाई, बिस्कुट, केला वितरण कर अपने अभियान का समापन किया एवं लोगों से खाने के बाद समिति द्वारा रखे गए डस्टबिन में जूठा दोना पत्तल चम्मच को इधर-उधर न फेंक कर डस्टबिन में डालने का निवेदन किया एवं आसपास साफ-सफाई कर प्लास्टिक बोतल, डिस्पोजल, कागज, दोना, पत्तल पानी पाउच, गुटखा पाउच, झिल्ली आदि को एकत्रित कर कथा स्थल पर रखे गए डस्टबिन में डंप किया। बैनर पोस्टर,कविता एवं नारा जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम लगातार छः दिन यानि 04 अगस्त सोमवार तक कथा स्थल पर श्रद्धालुओं को नाश्ता का वितरण करते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया ताकि कथा स्थल साफ-सुथरा रहे। क्योंकि साफ-सुथरा जगह पर ही देवी देवताओं का वास होता है,इसलिए कथा स्थल को साफ सुथरा रखना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल,श्वेता जैन,टीनल हरदेल, निकिता जयेश शिंगणे,कार्तिक राम चंद्राकर, सुधीर गढ़ेवाल, भागीरथी सिन्हा, चितरंजन दुर्गा देशमुख, उमेद साहू,विजय कुमार सिंह, मधु देशमुख, सरोज टहनगुरिया, विष्णु साहू, उपासना साहू, भानु सिंह साहू, भानु शंकर बेलचंदन, शांति साहू, महेंद्र यादव,अन्नी, बाबूलाल दास, संजय सिंह, संजय अग्रवाल, रविशंकर साहू,बब्बन मौर्या, श्याम कुमार राय शामिल हुए।

You cannot copy content of this page