किल्लेकोड़ा स्कूल में पंचायत चुनाव की भांति हुआ छात्र संघ चुनाव



बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के सभागार में पंचायत चुनाव की भांति छात्र संघ चुनाव अजय मुखर्जी प्राचार्य के संरक्षण में तथा छात्र संघ प्रभारी राज्यपाल पुरस्कृत डॉक्टर बी .एल .साहसी व्याख्याता के निर्देशन में संपन्न हुआ। चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव दल का गठन किया गया था। जिनमें पीठासीन अधिकारी की भूमिका में वाय. एस. मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता) थे। अधिकारी क्रमांक 01-सी.जी. पटेल (व्याख्याता) थे ,अधिकारी क्रमांक 02 जे.पी. बांधव (व्याख्याता), अधिकारी क्रमांक 03 हेमेंद्र कुमार साहू (व्याख्याता), अधिकारी क्रमांक04 श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, तथा सहयोग की भूमिका में घनश्याम पटेल (व्याख्याता), तथा मुक्ति मैडम थी। चुनाव कार्य 9.15 बजे प्रातः से 11:15 बजे प्रातः तक चला। जिनमें दो पद के लिए चुनाव हुए उनमें छात्र संघ उपाध्यक्ष तथा उप कक्षा नायक 11वीं (कला विभाग )थे। बाकी सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। छात्र संघ अध्यक्ष- कुमारी पूजा( कला विभाग 12वीं) बनी। छात्रा प्रतिनिधि के रूप में कुमारी यशस्वी 12वीं (साइंस), कुमारी लिसा कोठारी 11वीं, कुमारी भारती दसवीं, कीड़ा सचिव कुमारी रंजीता (11वीं), उप कीड़ा सचिव कुणाल कक्षा (दसवीं) ,अनुशासन सचिव कुमारी चंद्रमुखी 12वीं (साइंस ),अनुशासन उप सचिव देवेश कुमार (11वीं कला) ,स्वच्छता उप सचिव वैभव व नीरज (दसवीं), स्वच्छता सचिव कुमारी चांदनी सिन्हा (11वीं कला), सांस्कृतिक सचिव कुमारी रितु (11वींकला) ,सांस्कृतिक उपसचिव कुमारी तुलसी (नवमी) ,बागवानी सचिव कुमारी गरिमा (11वीं साईंस), बागवानी उप सचिव उमेश कुमार (नवमी) ,12वीं कक्षा प्रतिनिधि)( कला)- कुमारी कुनिता ,कक्षा उप प्रतिनिधि 12वीं (कला) आकाश कुमार,कक्षा नायक 12वीं( साइंस) विभाग- कुमारी मीनाक्षी उप कक्षा नायक 12वीं साइंस विभाग- जितेंद्र कुमार ,कक्षा नायक 11वीं (कला विभाग) प्रभात कुमार, उप कक्षा नायक 11वीं कला विभाग कुमारी प्रेरणा कक्षा नायक 11वीं साइंस नोसमी, उपकक्षा नायक 11वीं साइंस लीना ,कक्षा नायक दसवीं विकास कुमार, उप कक्षा नायक दसवीं कुमारी निहारिका, कक्षा नायक नवमी कुमारी चंचल ,उप कक्षा नायक नवमी चंद्रकांत, और उपाध्यक्ष के पद पर कुमारी दामिनी अपने प्रतिद्वंदी को 16 मतों से पराजित किया। ठीक उसी प्रकार उप कक्षा नायक कला विभाग 11वीं कुमारी प्रेरणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक मत से पराजित किया। इस अवसर पर मुखर्जी सर ने कहा कि- मैं सभी विजयी पदाधिकारीयों को ढेर सारी शुभकामनाएं तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्हें कोटि सः धन्यवाद देता हूं ,और समस्त चुनाव दल के सदस्यों और अधिकारियों को भी ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।छात्र संघ प्रभारी- डॉक्टर साहसी ने कहा कि- चुनाव निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद तथा आगे आप सबसे सहयोग की अपेक्षा रखते हुए मैं आप सबकी उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ,तथा जितने भी चुनाव में हमारे अधिकारी कर्मचारी भाग लिए थे समयदान देने के लिए तथा निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के लिए उनको ढेर सारी शुभकामनाएं और आभार।

You cannot copy content of this page