DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दार्जिलिंग में एयरफोर्स के जवानों की कलाई में सजेगी गोड़ेला स्कूल में बच्चों द्वारा बनाई राखियां

बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम गोड़ेला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अध्यनरत छात्र व छात्राओं ने राखी सैनिक भाइयों के नाम में अपनी सहभागिता प्रदान की। स्कूल में सभी छात्राओं ने मिलकर राखियां तैयार की। साथ ही वीर जवानों को एक पत्र भी भेजा। सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए उनके रक्षा कवच के रूप में यह राखियां उनकी रक्षा करें इन्हीं शुभकामनाओं के साथ गोडेला की सभी छात्राओं ने राखी निर्माण का कार्य किया। कई सैनिक जवान सीमा पर तैनात होने के कारण अपने घरों में नहीं आ पाते और उन्हें अपनी बहनों की कमी महसूस ना हो, साथ ही बच्चों के अंदर देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भी यह राखी निर्माण कार्य किया जाता है। इस राखी निर्माण के कार्य में सभी बच्चे उत्साह के साथ भाग लेते हैं और बहुत ही सुंदर-सुंदर राखी का निर्माण करते हैं। इस प्रतियोगिता से कला कौशल के अंतर्गत बच्चों में संज्ञानात्मक गतिविधि का विकास भी होता है।
गोडेला स्कूल की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष राखी निर्माण का कार्य किया जाता है। जिसकी सराहना प्रधानपाठक रमेश कुमार हिरवानी व स्टाफ के समस्त शिक्षकों ने की तथा प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाता है। यह राखी हम अपने भूतपूर्व छात्र पाल बेलचंदन जो दार्जिलिंग में एयरफोर्स में है, उनके पते पर भेजते हैं। जिससे वहां पर तैनात सभी जवानों के हाथों से राखी सुशोभित हो सके।

You cannot copy content of this page