DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक संगीता ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन

बालोद। संजारी बालोद के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ने विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक ने विधायक निधि से स्वीकृत कार्य ग्राम सिवनी में कलामंच के पास टीन शेड निर्माण, ग्राम उमरादाह में श्याम लाल के घर टीन शेड निर्माण,ग्राम बोड़की में तलाब के पास टीन शेड निर्माण, ग्राम भोईनापर में बाज़ार चौक के पास टीन शेड निर्माण आदि कार्यों का भूमिपूजन किया।विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कला मंच के सामने शेड निर्माण बन जाने से ग्राम में होने वाले विभिन्न आयोजन में ग्रामीणों को सुविधा होगी। किसी भी निजी व सावर्जनिक कार्यक्रम में ग्रमीणों को धूप,बरसात में सुविधा होगी।वही ग्राम में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान भी ग्रामीणों को इस शेड से लाभ होगा। इस अवसर पर श्री चंद्रेश हिरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, कमलेश श्रीवास्तव,विधायक प्रतिनिधि, दुष्यंत साहू, जनपद पंचायत सदस्य अंचल प्रकाश साहू शहर अध्यक्ष बालोद, रोहित सागर ब्लाक महामंत्री, राकेश उईके , नवनिर्वाचित झलमला मण्डल(जोन)अध्यक्ष देव पटेल कुन्दन तारम सरपंच दिनेश साहू कृष्णा साहू धनराज सुरेश ,शिव गौकरन महेश पटेल उत्तरा साहू पद्मनन्नी साहू, श्यामा बघेल सरपंच जोहार बघेल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page