DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विशाल शिव जलाभिषेक एवं कांवर यात्रा भोला पठार पर्रेगुड़ा में 4 अगस्त को

बालोद। विशाल शिव जलाभिषेक एवं कांवर यात्रा भोला पठार पर्रेगुड़ा में 4 अगस्त सोमवार को रखा गया है। दंडक आरन्य क्षेत्र में प्रकृति के सुरम्य गोद मे स्थित छ. ग. के कैलाश कहे जाने वाले भोला पठार में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी सोमवार को क्षेत्रीय बोल बम कांवरियों द्वारा जलाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके उदबोधन बालकदास महाराज पाटेश्वर धाम लोहारा के द्वारा किया जाएगा। जिसमें अन्य अतिथियों के रूप में राकेश यादव (छाया विधायक बालोद ), तोमन साहू (उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ), दिनेश सिन्हा (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद ), लोकेश डड़सेना (जनपद सदस्य बालोद ), धर्मेश साहू (ग्रामीण भाजपा मण्डल अध्यक्ष ), प्रदीप साहू (भाजपा महामंत्री ), मालती भूसाखरे (सरपंच ग्राम पंचायत पर्रेगुड़ा ) शामिल होंगे। प्रातः 7:30 बजे कांवर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर सरपंच मालती भूसाखरे द्वारा रवाना किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से पूजा पाठ प्रारम्भ किया जाएगा। 11 बजे से आराधना बालिका मण्डली बालोद की प्रस्तुति होगी। दोपहर 12 बजे अतिथि स्वागत किया जाएगा और दोपहर 1:30 बजे से कांवरियों द्वारा जलाभिषेक प्रारम्भ किया जाएगा। साथ ही महाप्रसादी श्रीमती लीना घनाराम डड़सेना पूर्व सरपंच कन्नेवाड़ा एवं रावटे परिवार कन्नेवाड़ा द्वारा वितरण किया जाएगा। यह आयोजन भोला पठार समिति अध्यक्ष रामजी ठाकुर, संरक्षक पी. के देशमुख, प्रबंधक रामलाल देहारी, कुम्भकरण भूसाखरे, उपाध्यक्ष जोहन प्रधान, रामहू राणा, कोषाध्यक्ष महेंद्र तारम, सचिव पुरुषोत्तम निषाद, सहसचिव भुवन उइके, एवं समस्त ग्रामवासी एवं भोलापठार समिति द्वारा हो रहा है। उक्त जानकारी भोला पठार समिति मीडिया प्रभारी सूरज कौशिक ने दी।

You cannot copy content of this page