DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शेयर ट्रेडिंग से रहिए सावधान, दल्ली राजहरा में 35 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी पकड़े गए

बालोद। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी को झुंझुनूं राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बीएसपी के इंजीनियर से शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ देने का झांसा देकर 35 लाख का ठगी किए थे।थाना राजहरा व सायबर सेल बालोद से गिरोह को पकड़ने विशेष टीम बनी थी। दूसरे दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में बालोद पुलिस को लगातार सफलता मिल रही। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख नगदी व 6 नग मोबाइल सेट, IDBI,CANARA,HDFC बैंक के चेकबुक बरामद हुए हैं। एसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में , एएसपी मोनिका ठाकुर व एसडीओपी देवांश सिंह राठौर व सीएसपी राजहरा श्रीमती चित्रा वर्मा के प्रवेक्षण में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक रवि शंकर पांडे के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु झुंझुनूं राजस्थान राज्य भेजा गया था। टीम द्वारा झुंझुनूं राजस्थान जाकर वहां कैम्प कर लोकल हिंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना राजहरा क्षेत्र का है। जहां दिनांक 17 जुलाई 2025 को एक प्रार्थी/पीड़ित जो बीएसपी में इंजीनियर के पद पर राजहरा के कार्यरत है, ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 28 मई से 30 जून 2025 तक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में ऐड होकर अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS के माध्यम से कुल 35,86,740 रुपए बैंक खाते में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया था। पुलिस ने धारा 317(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना राजहरा और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम झुंझुनू राजस्थान रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल सनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में तीन आरोपियों रामनिवास मुंड पिता महावीर प्रसाद उम्र 36 साल ग्राम खुदास थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू राजस्थान, मनीष कुमार पिता महेश सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान और विवेक दतुसेलीया पिता उमेद सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया। आरोपियों के कब्जे से HDFC BANK, CANARA BANK, चेकबुक, एवं घटना के दौरान प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन को जप्त किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया । उक्त शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के 3 आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी राजहरा से निरीक्षक श्री रविशंकर पांडेय, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरण देवांगन, मिथिलेश यादव , भोप साहू ,विपिन गुप्ता ,योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,सुरेंद्र देशमुख थाना राजहरा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page