DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह 3 अगस्त को बड़गांव में

बालोद/डौंडीलोहारा । डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम बड़गांव के श्री सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में तुलसीदास जयंती समारोह का आयोजन 3 अगस्त रविवार को किया जा रहा है। श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान तहसील डौंडीलोहारा के तत्वावधान में यह आयोजन हो रहा है। जिसमें पावन सानिध्य के तहत जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास महाराज का आगमन होगा। आयोजन के तहत सुबह 11 से 11:30 बजे पूजा अर्चना, 11:30 से 12:30 तक अतिथि सत्कार एवं उद्बोधन, 12 30 से मंगला चरण एवं मानस संगोष्ठी का आयोजन होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार पैरी से सीताराम साहू “श्याम” होंगे। अध्यक्षता श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान तहसील इकाई लोहारा के अध्यक्ष रोहित देशमुख करेंगे । विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य चुन्नी मानकर, पूजा वैभव साहू, जनपद सदस्य डोमेन्द्र राजपूत, सरपंच सुरेश ठाकुर, उप सरपंच सनत कुमार दुबे, संचालक युगल किशोर साहू, ग्राम प्रमुख बड़गांव बेद लाल पटेल, अशोक पटेल, सेवानिवृत्त व्याख्याता भगवती दुबे होंगे। आमंत्रित वक्ताओं में संगीता निषाद, एमएल वर्मा, राजेंद्र देशमुख भी शामिल है। यह जानकारी युगल किशोर साहू ने दी।

You cannot copy content of this page