DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्मानंद स्कूल निकुम के लिए नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने दान किए तीन ग्रीन बोर्ड, बच्चों में खुशी

बालोद। बालोद जिले के भेड़ी (सुरेगांव) के रहने वाले प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य और समाजसेवी और मोक्ष धाम फाउंडेशन के संस्थापक गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और पहल की है। उन्होंने निकुम में संचालित आत्मानंद स्कूल में बच्चों की शिक्षा के लिए तीन ग्रीन बोर्ड प्रदान किए हैं। शाला से जुड़े शिक्षकों द्वारा इस संबंध में उन्हें मदद के लिए बात की थी। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गुरुदेव ने उनकी मांगों को पूरा किया और अपनी ओर से स्कूल पहुंचकर उन्होंने तीन ग्रीन बोर्ड प्रदान किया। इससे बच्चों की पढ़ाई आसान होगीम गुरुदेव ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर मोक्ष धाम फाउंडेशन कार्य करती रहेगी। उक्त ग्रीन बोर्ड देने का काम मां 64 योगिनी मंदिर लिमोरा मोक्ष धाम फाउंडेशन के जरिए ही किया गया है। शाला प्रबंधन समिति से जुड़े दिलीप साहू व शिक्षकों द्वारा बताया गया था कि उनके स्कूल का ग्रीन बोर्ड टूट गया है। जिससे बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत आती है। बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत ना आए इसे ध्यान में रखते हुए हमने तत्काल तीन ग्रीन बोर्ड खरीद कर स्कूल वालों को दिए हैं। ग्रीन बोर्ड पाकर बच्चों में काफी खुशी देखने को मिली। शाला प्रबंधन,शिक्षकों सहित बच्चों ने गुरुदेव के इस पहल की सराहना की। इसके पहले भी अन्य स्कूलों में जरूरत के हिसाब से गुरुदेव द्वारा मदद किया जा चुका है। लगातार गुरुदेव श्री देशमुख द्वारा मोक्ष धाम फाउंडेशन के जरिए सभी को एक धागे में बांधकर निरंतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जन जागरूकता की तरफ लोगों को शिक्षित करते हुए सेवा का कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page