DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

थाना एवं कैम्पों में जाकर जवानों को रक्षा सूत्र बाधेंगी महिला कमाण्डो

बालोद। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 9 अगस्त को रक्षा बंथन पर महिला कमाण्डो अपने अपने ग्रामो के थाना क्षेत्र, कैम्पो में जाकर पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बाधेंगी तथा उनकी लंबी उम्र की कामना भी करेगी। पद्मश्री शमशाद बेगम‌ ने बतलाया हमारे पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा के लिए चौबिसो घंटे तैनात रहते हैं। होली, दशहरा, दिवाली, रक्षा बंधन के पर्व में भी वे अपने घर नहीं जा पाते हैं और उनकी कलाइयाँ सूनी रह जाती हैं। महिला कमाण्डो ने सोचा हम अपने भाईयों की कलाई सूनी नहीं रहने देंगे और स्वयं पुलिस थाना, बटालियन, कैम्पो में जाकर रक्षा सूत्र बाधेंगी और यह क्रम लगातार जारी रहा। मनभा यादव‌ महिला कमाण्डो अन्नुटोला बतलाती है कि सभी कमाण्डो‌ पुलिस थाना में जाकर पिछले साल राखी बांधे तो हम कमाण्डो‌ बहनों का बहुत आदर सत्कार किये इस साल रक्षा बंधन के दिन राखी बाथंने भी जायेंगे। घर की कमी महसूस नहीं होने देंगे। जेल परिसर में भी जाकर रक्षा सुत्र बाधेंगी। बंदियों को नेक कार्य की सलाह भी देंगी।

You cannot copy content of this page