उत्क्रष्ट सदस्यता अभियान 2024-2025 का सम्मान समारोह हुआ मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में, बालोद के चार नेता और कार्यकर्ता हुए सम्मानित



बालोद। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में उत्कृष्ट सदस्यता अभियान 2024-2025 के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में बालोद जिले से जुड़े कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मान किया गया।
इस समारोह में सांसद भोजराज नाग , जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख , निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू , व सदस्यता अभियान जिला संयोजक, भाजपा जिला महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष सम्मान प्राप्त कार्यकर्ता में सदस्यता रत्न देवलाल ठाकुर (10,000 सदस्य) को, सदस्यता गौरव जयदीप गुप्ता ज(5,000 सदस्य) को, और सदस्यता दीप सम्मान रूपेश सिन्हा , स्वाधीन जैन (1,000 सदस्य) को मिला। इस अवसर पर बालोद जिले के सदस्यता अभियान से जुड़ी प्रदर्शनी की तस्वीरें भी मुख्यमंत्री निवास में प्रदर्शित की गईं, जो जिले की संगठनात्मक शक्ति व कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण हैं। जिला मीडिया प्रभारी कमल पंपालिया ने बताया यह आयोजन कार्यकर्ताओं के उत्साह को और अधिक ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।

1 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता सम्मानित किए गए

सम्मानित कार्यकर्ताओं के सम्मान में मुख्यमंत्री निवास में भोज का कार्यक्रम भी हुआ।भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन महापर्व – सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत 01 हजार से अधिक सदस्य बनाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया एवं उनके साथ भोजन किया।
इस संबंध में भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री अनुराग सिंहदेव ने बताया कि नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं संगठन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सम्मानों की श्रेणियाँ ऐसी थी-

1,000+ सदस्य को सदस्यता दीप, 3,000+ सदस्य को सदस्यता श्री, 5,000+ सदस्य को सदस्यता गौरव और 10,000+ सदस्य को सदस्यता रत्न, 20,000+ सदस्य को सदस्यता भूषण सम्मान दिया गया।

भाजपा ने बनाया इतिहास – 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए

श्री सिंहदेव ने बताया कि भाजपा ने विगत वर्ष चलाए गए सदस्यता अभियान में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ तप और परिश्रम को मान्यता देने का प्रतीक है।

कार्यकर्ताओं के तप को हम सबका प्रणाम” – किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद असाधारण समर्पण दिखाया है। उन्होंने पार्टी के सांगठनिक आधार को और भी मजबूत किया है। यह सम्मान समारोह उनके उत्साह को नई उड़ान देगा।” भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी न केवल भारत, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। कार्यक्रम में जिलेवार सदस्यता प्रदर्शनियों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई।

You cannot copy content of this page