बालोद । लोकेश्वरी साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा पूर्व कार्यकाल में प्रस्तावित, पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया द्वारा अनुसंशित, नगरीय प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों का कार्य आदेश नगर पंचायत डौंडीलोहारा के लिए पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत अधो संरचना मद 18 लाख की राशि, पूर्व पार्षद माया ठाकुर वार्ड क्रमांक 6 की मांग अनुरूप पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू द्वारा और डौण्डी लोहारा के समस्त जनमानस की वर्षों पुरानी बहु प्रतीक्षित मांग अनुरूप 2.0 अमृत मिशन खरखरा जलाशय जलप्रदाय योजना निर्माण कार्य लगभग स्वीकृत राशि 32 करोड़, जिसमें लगभग 24 करोड़ का कार्य आदेश संबंधित एजेंसी को जारी कर दिया गया है। इस कार्यादेश पर पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सौगात के लिए नगर वासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने जन मानस को जानकारी देते हुए कहा कि
नगर पंचायत डौंडीलोहारा अधोसंरचना मद अंतर्गत जिसमें क्रेडा विभाग बालोद और खनिज न्यास निधि के लिए भी क्रेडा विभाग को एजेंसी बनाया गया है, वार्ड क्रमांक 6 के लिए क्रेडा विभाग से 18 लाख 80 हजार की राशि निर्माण कार्यों के लिए संबंधित फर्म कॉन्टैक्टर को कार्य आदेश जारी हुआ है। जिसमें रिच फायटोकेयर प्राइवेट लिमिटेड रायपुर को हाई मास्क लाइट लगभग 7 लाख 13000 हजार , एवं गुप्ता एग्रो इंर्पाटमेंट्स रायपुर श्री राम पावर टच को कंपलीट सेटअप पाइपलाइन विस्तारीकरण टैंक क्रेडा जिला बालोद से लगभग 5, लाख 68 हजार और कलेक्टर जिला बालोद डीएमएफ जिला खनिज न्यास निधि से अधो संरचना मद नगर पंचायत डौंडीलोहारा क्रेडा विभाग से ड्यूल पंप कंपलीट सेटअप वॉटर वॉश के लिए 5 लाख 68हजार की राशि व 2.0 अमृत मिशन खरखरा जलाशय जलप्रदाय योजना का लगभग 24 करोड़ की राशि का कार्य आदेश शिवा ज्योति कंस्ट्रक्शन रायपुर छत्तीसगढ़ को चार कार्य के लिए संबंधित एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दी गई है। इसके लिए वार्ड वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देती हूं। अब आने वाले समय में पेयजल की समस्या और प्रकाश व्यवस्था में आमजन को सुविधा उपलब्ध होगी। लोकेश्वरी साहू पूर्व अध्यक्ष ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा 2.0 अमृत मिशन जलप्रद योजना निर्माण कार्य में हम सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने के लिए सहयोग की अपेक्षाएं नगर वासियों, सभी जनप्रतिनिधियों से नगर पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों से की गई है।
डौंडीलोहारा में पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के कार्यकाल में मिली थी स्वीकृति, अब कार्य आदेश हुआ जारी
