DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्काउट गाइड के बच्चों को हरी झंडी दिखाकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री टेकाम ने किया बिलासपुर रवाना

बालोद। डौडी लोहारा ब्लॉक के स्काउट गाइड के बच्चे तीन दिवसीय प्रवास पर शनिवार को बिलासपुर रवाना हुए। वहां कब बुलबुल एवं स्काउट गाइड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय चतुर्थ चरण/ हीरक पंख जांच शिविर में शामिल 55 कब बुलबुल जा रहे हैं, जो बालोद जिला का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा दिखायेंगे। नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय एवं दिनेश मालेकर द्वारा इनकी प्रतिभा को उत्साह वर्धन कर हरी झंडी दिखाकर सभी को बस से रवाना किया गया। बच्चों को यात्रा और सफलता की शुभकामनाएं दी गई।

You cannot copy content of this page