DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रेरणादायक शनिवार” कार्यक्रम;, हाई स्कूल बघमरा के छात्र-छात्राओं को करियर निर्माण, आत्मविश्वास तथा जीवन में दृढ़ संकल्प सकारात्मक विचार के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु संघर्ष के लिए दिया गया प्रेरक संदेश

साइबर जागरूकता, नशामुक्ति अभियान, एवं यातायात नियमों का पालन करने बघमरा स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में सतत जनजागरूकता अभियान जिले में जारी

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में व एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में बालोद पुलिस द्वारा जिले में निरंतर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शास. उच्च. माध्यमिक विद्यालय बघमरा में प्रेरणादायक शनिवार कार्यक्रम में प्रेरणास्रोत रहे एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के उपस्थिति में साइबर सेल टीम एवं थाना बालोद के द्वारा के जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एसडीओपी के द्वारा करियर लक्ष्य को लेकर जीवन संघर्ष, शैक्षणिक यात्रा तथा सफलता प्राप्त करने के लिए की अपने मेहनत अनुभव को साझा किया गया, जिससे छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने तथा निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा मिली। इस सत्र ने विद्यार्थियों में आत्ममूल्यांकन की भावना जागृत की और उन्हें अपने भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

नशामुक्ति अभियान के तहत – ‘नशा मुक्त भारत की ओर’

दूसरे सेशन में नशामुक्ति विषय पर की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें छात्रों को यह समझाया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। पारिवारिक जीवन में कलेश उत्पन्न करता है, अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है, विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, बेहतर जीवनशैली अपनाने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। साथ ही छात्रों को नशे के विरुद्ध संकल्प भी दिलवाया गया।

साइबर जागरूकता – डिजिटल युग में सुरक्षित रहने की सीख तथा यातायात नियमो का पालन

तीसरे सत्र में शिक्षकगण एवं छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित कर बताया गया कि मोबाइल का लत एवं गलत उपयोग कैसे विद्यार्थी जीवन को प्रभावित करता है, सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन गेमिंग, अनजान लिंक और ओटीपी शेयरिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड के खतरों के बारे में बताया गया। मोबाइल का उपयोग पढ़ाई एवं कौशल विकास हेतु
नियंत्रित समय सीमा में करने सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग, मजबूत पासवर्ड, और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के टिप्स दिए गए।
छात्रों को यह भी जानकारी दी गई कि साइबर अपराध होने की स्थिति में वे 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं टीचर्स को यातायात के नियमों से अवगत कराकर कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने, सिग्नल रूल्स फॉलो करने, प्रॉपर सीटबेल्ट एवं हेलमेट लगाने व अन्य ट्रैफिक रूल्स बताया जाकर जागरूक किया गया।

समाज निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जिले के अन्य विद्यालयों एवं अन्य स्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे ताकि साइबर सुरक्षित, नशामुक्त और कानून-सचेत समाज का निर्माण हो सके। बघमरा में विद्यालय परिवार एवं समस्त विद्यार्थियों की ओर से बालोद पुलिस को आभार व्यक्त किया गया और ऐसी पहल को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई गई। उक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्य एस बेक व्याख्याता एस के साहू, एस के यदु, श्रीमती के जोन, श्रीमती एस ध्रुव, आर एल पटवा, श्रीमती पटेल , सुधीर उइके, श्रीमती एम शर्मा, आर ठाकुर, वेलसर मैडम, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी राजेश भंडारी तथा साइबर सेल एवं थाना बालोद से प्र.आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र आर. मनीष ठाकुर, रविकांत गंधर्व, मनीष राजपूत, मनोज चंद्रा समेत स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page